पिथौरागढ़, मार्च 1 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने ढाबे की आड़ में शराब तस्करी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। एसएचओ कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाबा संचालक पंकज भट्ट को अवैध शराब बेचने पर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम धारा 21/60 के तहत कार्रवाई की गई। टीम में एसआई ललित डंगवाल,अरविंद कुमार,सुरेंद्र धामी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.