मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- साहेबगंज। जगदीशपुर गांव में बुधवार को शराब बेचने के विरोध पर तस्करों ने राजकुमारी देवी (22) की पिटाई कर दी। परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मामले को लेकर विनय राम की पत्नी राजकुमारी देवी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पड़ोसी वीरेंद्र राम, राजन राम, साजन राम, राकेश कुमार समेत नौ लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि शराब बेचने के विरोध पर आरोपितों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...