औरंगाबाद, नवम्बर 28 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर रानी कुंआ के पास शराब बिक्री के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर एसआई चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वाजिद विगहा निवासी शंभू नट और उसकी पत्नी गीता देवी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके थैले से प्लास्टिक में भरी 25 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। दोनों को शराब कारोबार के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...