बगहा, फरवरी 4 -- बेतिया, विधि संवाददाता। अनन्य विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम के न्यायाधीश संजीव कुमार पांडे ने वर्ष 2025 में नगर थाना गेट के पास शराब बेचते पकड़े गए एक अभियुक्त को 5 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। सज़ायाफ्ता लौरिया थाना क्षेत्र के बरबीरो गांव निवासी कमरे आलम है। न्यायाधीश ने मामले का स्पीडी ट्रायल करते हुए अभियुक्त को सजा सुनाई। उत्पाद के विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार ने बताया कि 1 मार्च 2025 को नगर थाने के दरोगा सोनू कुमार जायसवाल ने अभियुक्त को नगर थाना गेट के समीप पीठू बैग पर शराब छिपाकर बेचते हुए पकड़ा था। अभियुक्त के विरुद्ध नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। विचारण के दौरान गवाहों की गवाही अभिलेख पर उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्य,प्रदर्श एवं दोनों पक्षों के बहस सुनने के बाद न्यायाधीश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.