कटिहार, दिसम्बर 16 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में देसी तथा विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही कई शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमनगर पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से छापेमारी कर आठ लीटर देसी शराब बरामद किया है। उक्त मामले में एक शराब तस्कर बैजू मुर्मू को गिरफ्तार किया है। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर महानंदा नदी के बेरिया घाट के निकट भारी मात्रा में विदेशी शराब ले जा रहे चार शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि बेरिया घाट के निकट बैग से 38. 325 लीटर विदेशी शराब अलग-अलग ब्रांड के बरामद किया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी शराब तस...