फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 26 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा की ओर से लखनऊ के जीपीओ पार्क में आयोजित होने वाले शराबबंदी कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को सुबह 11 बजे लखनऊ के आर्य समाज में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके बाद जीपीओ पार्क में कार्यकर्ताओं का हुजूम रवाना होगा। इसमें शराब बंदी का मामला उठाया जायेगा। इस मौके पर देवकी नंदन गंगवार, योगेंद्र सिंह अदि मौजूद रहे। जनपद में इसको लेकर राष्ट्रीय संयोजक ने भ्रमण भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...