बक्सर, जनवरी 8 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के शिवपुरी मुहल्ले में शराब पीकर पिस्टल लहराना दो युवकों को महंगा गुजरा। पुलिस ने दोनों को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। टाउन थाना की पुलिस को बीते बुधवार की रात सूचना मिली कि शिवपुरी मुहल्ले में दो युवक शराब के नशे में पिस्टल लहराते हुए किसी को धमका रहे हैं। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम शुभम कुमार, पिता अशोक कुमार और गौतम कुमार पिता नरसिंह सिंह बताया। दोनों ही छोटकी सारिमपुर मुहल्ला के निवासी हैं। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...