देहरादून, मई 29 -- आर्केडिटया टी एस्टेट क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर कुछ लोगों ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद समेत करीब 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, टी एस्टेट आरकेडिया प्रेमनगर के प्रबंधक नीरज शर्मा ने तहरीर दी कि 25 मई को चाय बागान के सीनियर सिक्योरिटी सुपरवाईजर नरेश कुमार और शिवा राठी क्षेत्र मे गश्त कर रहे थे। इस दौरान वो टी एस्टेट के 13 नंबर ब्लाक के बगीचे में पहुंचे तो वहां कुछ लोग शराब पीते नजर आए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें शराब पीने से मना किया। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। बाद में आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.