नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा, संवाददाता। छिजारसी गांव में एक व्यक्ति को दुकान के चबूतरे पर बैठकर शराब पी रहे लोगों को टोकना भारी पड़ गया। आरोपियों ने दुकान और कार में तोड़फोड़ कर पीड़ित की चेन और अंगूठी लूट ली। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छिजारसी निवासी नितिन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से जिला बागपत के कस्बा चांदीनगर के रहने वाले हैं। वह पिछले कई वर्षों से गांव छिजारसी में दुकान करते हैं। 14 मार्च की दोपहर कुछ लोग उनकी दुकान के चबूतरे पर बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने दुकान खोलने के लिए उन लोगों से कहीं और जाकर शराब पीने के लिए कहा। यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी और उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने फोन करके अपने और साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर न केवल दुकान में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.