फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने दुकानदार की गर्दन पर ब्लेड से वारकर घायल कर दिया। दुकानदार का आरोप है कि वह उसके 50 हजार रुपये भी छीन कर भाग गया। पीड़ित का कसूर इतना था कि उसने गुस्से में हमलावर को शराब पीने के लिए मना किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बिहार के जिला दरभंगा के गांव कमटोल निवासी अर्जुन ने बताया कि वह फिलहाल गांव सीही में किरायेदार है। वह सेक्टर-10-11 के पास चाय की दुकान चलाता है। पीड़ित का कहना है कि शेखर नामक एक युवक उसकी दुकान पर आकर शराब पीने लगा। उसने उसे एक-दो बार मना किया लेकिन वह नहीं माना। उसने उसे गुस्से में वहां से जाने के लिए कह दिया। इस कारण वह नाराज हो गया। पीडित ने बताया कि जब वह दुकान बंद करके अपने घर जाने लगा तभी उसे गौरव नामक युवक ने ...