गोरखपुर, जनवरी 31 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के पटौहा गांव निवासी रामनाथ पुत्र स्व. दलसिंगार ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 19 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे घर के सामने दो लोग बाइक पर बैठकर शराब पी रहे थे। मना करने पर उन्होंने फोन कर चार अन्य लोगों को बुला लिया और जातिसूचक गालियां देते हुए रामनाथ, उसकी पत्नी और तीन पुत्रियों से लात-घूंसे से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...