गोरखपुर, जनवरी 7 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के मोहनापुर मे 31 दिसंबर की रात शराब पीने से मना करने पर एक संभ्रांत परिवार और उनके चालक को महंगा पड़ गया। मनबढ़ों ने उन दोनों लोगों को ईंट-डंडे से मारपीट कर उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के एक सप्ताह बाद मंगलवार की रात शाहपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के मोहद्दीपुर निवासी शहजाद अली, शाहपुर के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर निवासी पंकज अग्रवाल का छह वर्षों से कार चलाते हैं। 31 दिसंबर की रात एक बजे करीब पंकज अग्रवाल के मकान के पास एक खाली प्लांट में कुछ युवक नए वर्ष की पार्टी मना रहें थे। आरोप है उसी में कुछ युवक शराब के नसे में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान शहर से शहजाद अली कार से अपने मालिक को उनक...