सहारनपुर, जनवरी 31 -- शराब पीने से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। जबरन शराब पिलाने का विरोध करने पर तीन युवकों ने मिलकर लात-घूंसे और लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने शोरूम संचालक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर क्षेत्र के बेहट रोड निवासी कासिफ उर्फ सोनू पुत्र जमीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जनवरी को सुबह करीब 11:30 बजे उसके भाई शाहरुख को रसूलपुर स्थित टाइल्स शोरूम संचालक सलमान घर से बुलाकर अपनी कार में बैठाकर शोरूम पर ले गया। शोरूम पर पहले से ही रसूलपुर निवासी सलमान के दो साथी वासिद पुत्र साजिद अली और राकिब पुत्र रियाज मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर शाहरुख को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। जब शाहरुख ने इसका विरोध कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.