सीवान, दिसम्बर 1 -- सीवान। उत्पाद विभाग कि टीम ने शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब से लदी पिकअप बरामद किया है। उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि यूपी से शराब लेकर आने की सूचना के बाद उत्पाद इंस्पेक्टर रूपेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। इसके बाद सुता मील के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर संदेश के आधार पर एक पिकअप बरामद कर उत्पाद बैंरक लाया गया। जिसकी तलाशी के बाद पिकअप में बने गुप्त तहखाने से 155.490 लीटर विदेशी शराब के साथ बरामद किया गया। इस दौरान बड़हरिया थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी हरिहर राम के पुत्र वीरेंद्र कुमार व उपचालक बभनबारा गांव निवासी बंदेसाह महतो रंजीत कुमार है।उधर उत्पाद विभाग द्वारा की गई छापेमारी में कुल 113 जगहों से शराब ...