समस्तीपुर, जनवरी 27 -- सिंघिया। नगर पंचायत के मुख्य बाजार से सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे प्रकाश साह के पुत्र रवि कुमार तथा शम्भू प्रसाद सुमन के पुत्र किरण कुमार क़ो शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में तथा छल चंद्र साह के पुत्र छोटू साह को शराब कारोबार से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की उक्त आरोपी मई 2025 से फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...