मिर्जापुर, फरवरी 7 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के चिखुरिया गांव में देशी शराब की दुकान पर गुरुवार की रात शराब पीने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को मंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पंजाब के जालंधर निवासी एक व्यक्ति राजगढ़ के देवपुरा गांव में हार्वेस्टर चलाने के लिए आया था। गुरुवार की रात वह अपने साथी को लेकर चिखुरिया गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंचा और शराब पीने लगा। उसी दौरान मड़िहान थाना क्षेत्र के देवपुरा पहड़ी गांव निवासी दूसरा व्यक्ति भी दुकान के पास बैठकर शराब पी रहा था। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने अपने साथी के मिलकर दूसरे व्यक्ति की पिटाई कर दी। लोहे के राड से हमला कर दिया...