मिर्जापुर, फरवरी 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता । शराब पीने को लेकर बुधवार की देर रात दो व्यक्तियों में मारपीट में एक व्यक्ति की तलवार से गला काट कर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ला की है। नगर के पक्का पोखरा मोहल्ला निवासी पंचदेव चौहान(35) व रमेश धरिकार(50) बुधवार की देर रात साढ़े नौ बजे के करीब साथ में बैठ कर घर पर शराब पी रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट हो गयी। तब तक रमेश धरिकार व उसके परिवार के एक अन्य युवक ने घर में रखी तलवार निकाल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.