शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- रोजा जंक्शन थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में शनिवार देर रात चाचा-भतीजे के बीच हुए विवाद में एक बाइक फूंक दी गई। घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है। दोनों पहले साथ में शराब पीकर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद किसी बात पर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज ने गुस्से में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। लपटें उठते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। सूचना पर दमकल टीम भी पहुंची। घटना के बाद बाइक स्वामी पक्ष ने मनोज की पिटाई कर दी। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मनोज का उपचार कराया गया है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.