किशनगंज, दिसम्बर 12 -- किशनगंज। संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की रात्रि विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया।जिसमें कुल ग्यारह लोगों को पकड़ा गया। ग्यारह व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।कार्रवाई रामपुर चेक पोस्ट,फ़रिंगगोला चेक पोस्ट आदि में की गई।कुछ लोग बाइक से शराब पीकर बंगाल से शहर में प्रवेश कर रहे थे। उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में उक्त कार्रवाई अलग अलग स्थानों से की गई है।सभी को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। व्यवहार न्यायालय परिसर में आज लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत किशनगंज। संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्...