किशनगंज, अक्टूबर 6 -- किशनगंज। संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात विभिन्न चेक पोस्टों में शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया। जिसमें शराब पीने के आरोप में नौ लोगों को पकड़ा गया। शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।कार्रवाई में उत्पाद निरीक्षक हैदर अली के अलावा अन्य शामिल थे।पकड़ा गया युवक बंगाल से शराब लेकर आ रहा था। शराब के साथ पकड़े गए युवक को रविवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.