सीवान, फरवरी 16 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम मुडा गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो सगे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार युवक स्थानीय निवासी मुन्ना साह व टुन्ना साह है। दोनो शराब पीकर हंगामा कर रहे थे, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने 112 की टीम को दी। 112 की टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई व मेडिकल जांच के बाद सीवान भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...