सीवान, दिसम्बर 6 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से गुरुवार की देर शाम शराब पीने के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए शराबियों में सिसवन थाना क्षेत्र गंगपुर निवासी उपेंद्र साहनी, सरौत गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह चैनपुर ओपी क्षेत्र के नगई गांव निवासी राजकुमार महतो एवं घोलू महतो शामिल है। सभी को शराब अधिनियम कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अगले कार्रवाई के लिए शुक्रवार को सीवान न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...