कानपुर, फरवरी 2 -- कल्याणपुर। काकादेव एम-ब्लॉक निवासी राहुल गुप्ता की नमक फैक्ट्री चौराहे पर पान की दुकान है। उनके मुताबिक रविवार रात एकता चौराहे के पास रहने वाला इरफान दुकान के बगल में खड़े होकर शराब पीने लगा। विरोध करने पर दबंग ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर वह दुकान में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...