अमरोहा, मार्च 23 -- अमरोहा। शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों ने टोकने पर मारपीट और पथराव किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव हफीजपुर में सत्यवान सिंह का परिवार रहता है। 19 फरवरी की शाम वह अपने घर पर में मौजूद थे। पड़ोस में रहने वाला नीरज अपने दोस्त राहुल व मनीष के साथ अपने घर की छत पर बैठकर शराब पी रहा था। नशे की हालत में सभी लोग हंगामा कर रहे थे। सत्यवान सिंह ने टोका तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध जताने पर मारपीट करते हुए घर पर पथराव कर दिया। घटना में सत्यवान सिंह की बहन सुमन घायल हो गईं। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.