अररिया, फरवरी 22 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने शुक्रवार की शाम गश्ती के दौरान थारु टोला हरिरा में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर दोनों युवक का सिकटी पीएचसी में मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि हुई है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक दीपक कुमार मंडल पिता दयानन्द मंडल व मुन्ना चौधरी पिता अजय चौधरी हरिपुर वार्ड संख्या 12 का रहने वाला बताया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...