अररिया, दिसम्बर 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने मुख्य बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि मुख्य बाजार में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताये गए जगह पर पहुंचा तो देखा कि लोगों की भीड़ जमा है। उस भीड़ में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा है। हंगामा कर रहे व्यक्ति को पकड़ कर मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि किया। गिरफ्तार व्यक्ति शिवानन्द बहरदार पिता कारे बहरदार कुर्साकांटा वार्ड संख्या 10 का रहने वाला बताया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.