औरंगाबाद, जनवरी 4 -- हसपुरा थाना के उच्छाल बिगहा गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक पियूष कुमार को पकड़कर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था और गाली-गलौज कर रहा था। गांव वालों ने डायल 112 वाहन को बुलाकर उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि युवक की मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...