मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- शराब के नशे में स्कूल बस चलाने का गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ बच्चों की जान जोखिम में देखकर अभिभावकों ने बस रोककर ड्राइवर को दबोच लिया। आरोपी ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है ।प्रतिदिन की भाती सुबह सिसौली में संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल बनतीखेड़ा स्कूल की बस बच्चों को लेने पहुंची तो गाड़ी का ड्राइवर हरेंद्र निवासी भौरा कला शराब के नशे में था । उसकी हरकते देख कर लोगो ने पास जाकर जांच करने पर पुष्टि कि वह शराब के नशे में था । बच्चों के अभिभावकों को सूचित किया गया । कुछ ही देर में भारी संख्या में माता-पिता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक ने मौके पर पहुंचकर अभिभावकों को समझाया और तुरंत एक दूसरा चालक लेकर आए। लापरवाह चालक को तत्काल हटा कर पुलिस को ...