पिथौरागढ़, मई 19 -- पिथौरागढ़। नगर में शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग मचाने वाले लोगो के खिलाफ पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 107 लोगों के विरूद्ध एमवी एक्ट व पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.