बस्ती, फरवरी 13 -- बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर पॉलिटेक्निक चौराहा, हड़िया चौराहा और चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला यातायात अधिकारी अवधेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने 38 वाहनों की जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट, गलत नंबर प्लेट तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर चालान कर सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से दुर्घटनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। अभियान के दौरान कृष्णानंद पांडेय, अभिषेक यादव, चन्द्रजीत यादव, अजय सिंह, चन्द्रभान सहित यातायात टीम मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...