कोडरमा, दिसम्बर 30 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तिलैया डैम थाना क्षेत्र में मंगलवार को डैम परिसर के समीप ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) विजय कुमार सोनी के निर्देशन में तथा मोटरयान निरीक्षक सोनू यादव के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों को पकड़ा गया, जिन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों तथा मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी जुर्माना की कार्रवाई की गई। डीटीओ विजय कुमार सोनी ने बताया कि यह विशेष अभियान आगामी दो से तीन दिनों तक लगातार चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.