धनबाद, जनवरी 7 -- झरिया, प्रतिनिधि। धनबाद के एसएसएपी प्रभात कुमार के निर्देश पर झरिया पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर झरिया थाना मोड़, कतरास मोड़ चौक व भागा में वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। दो दिनों के अंदर झरिया पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को पकड़ा। सभी वाहनो की कागजात जांच की गई। बाइक सवार से हेलमेट, लाइसेन्स व कागजात की जांच की गई। पुलिस ने काला शीशा लगे वाहन चालकों को हिदायद देकर छोड़ा। कार की डिक्की खोलकर जांच कर रही। इस कारण शराब पीकर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा। कई बाइक सवार पुलिस को देख भाग निकले। झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि धनबाद के एसएसपी के निर्देश पर रोजाना वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहनों को थाना लाने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...