पिथौरागढ़, जनवरी 22 -- पिथौरागढ़। जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। थानाध्यक्ष बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक धीरज बोरा व शंकर लाल नशे की हालत में मिले। इधर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में चलाये अभियान के दौरान पुलिस को वाहन चालक महेन्द्र कुमार व भुवन चन्द्र नशे की हालत में मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...