देवघर, दिसम्बर 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में यातायात पुलिस ने एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई रविवार शाम नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक के समीप की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक ऑटो चालक की गतिविधि संदिग्ध लगी। जांच के दौरान पुलिस को चालक के शराब के नशे में होने की आशंका हुई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। हिरासत में लिया गया ऑटो चालक नगर थाना क्षेत्र के हनुमान टिकरी का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए चालक को नगर थाना लाया। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्...