गिरडीह, जनवरी 8 -- जमुआ। शराब पीकर वाहन चलाने से होनेवाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार शाम जमुआ- द्वारपहरी मार्ग स्थित प्रतापपुर मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। अभियान का नेतृत्व जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने किया। उनके साथ जमुआ थाना एएसआई राकेश रोशन पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे। जांच के दौरान जमुआ के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर वाहनों को रोककर दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों के चालकों की शराब सेवन जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस इंस्...