पिथौरागढ़, फरवरी 5 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने पर एक चालक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे में वाहन चलाने पर नंदन सिंह कन्याल को गिरफ्तार किया और वाहन को सीज कर दिया। इसके अलावा पिथौरागढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 156 लोगों का चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...