मथुरा, नवम्बर 21 -- मथुरा-जयपुर मार्ग पर रोडवेज बस को चालक शराब पीकर चला रहा था। जब चेकिंग के दौरान टीआई ने उसकी जांच की तो पता चला कि चालक शराब पीकर बस चला रहा था। इसकी शिकायत टीआई ने आरएम आगरा व एआरएम मथुरा से की। जिस पर मथुरा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बस के चालक को निलंबित कर दिया है। एआरएम ने बताया कि मथुरा से जयपुर जाने वाली बस को स्थायी चालक बनीसिंह चला रहा था। इस बस को वह शराब पीकर चला रहा था। रोडवेज मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में मार्ग पर हाथ देकर टीआई दिनेश चौधरी ने बस को रुकवाया। चालक की गतिविधियों को देखकर टीआई ने उसके मुहं में शराब जांचने वाला यंत्र लगाया, जिससे पता चला कि चालक उस समय शराब पिये हुए था। उन्होंने बताया कि शराब पीकर बस को चलाना यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ है। टीआई की रिपोर्ट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.