बरेली, फरवरी 14 -- शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने दो अन्य कार में टक्कर मारकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई और भीड़ ने कार सवारों को पकड़कर पिटाई के बाद प्रेमनगर पुलिस को सौंप दिया। डेलापीर चौकी क्षेत्र में झूलेलाल द्वार के पास शुक्रवार शाम शराब के नशे में धुत दो युवक कार से जा रहे थे। नशा ज्यादा होने के कारण वे कार से नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे खड़ी थार व केयूवी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हुए धमाके के बाद वहां भीड़ जमा हो गई और तीनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शराब के नशे में धुत दोनों युवकों को कार से बाहर खींचा तो वहां हंगामा होने लगे और फिर दोनों की पिटाई कर दी गई। सड़क पर हंगामा होने से वहां पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.