जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- जहानाबाद। शराब का धंधा करने और पीने वालों के खिलाफ सर्च व जांच में नगर और मखदुमपुर थाने की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। नगर थाने की पुलिस ने मुन्ना कुमार और मखदुमपुर थाने की पुलिस ने अशोक कुमार, कृष्ण कुमार और मुकेश कुमार की गिरफ्तारी की। बताया गया है कि इन चारों के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रबाई की गई है। चारों शराब के नशे में पकड़े गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...