चंदौली, अप्रैल 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ जिला पुलिस अभियान चला रही है। मंगलवार की रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान के दौरान वाहन चालकों और अन्य लोगों की जांच की। इसमें 47 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इससे शराब पीकर वाहन चलाने और उत्पात मचाने वालों में खलबली मची रही। एसपी के निर्देश पर पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर शिकंजा कस रही है। साथ ही खुले में शराब पीने, रंगबाजी, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। एसपी ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने या उत्पात मचाने वालों के एक बार से अधिक पकड़े जाने पर वाहन का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील भी की शराब पीकर वाहन न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.