रामगढ़ न्यूज, दिसम्बर 20 -- झारखंड के रामगढ़ जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 27 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने पति की घर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। महिला का पति आदतन शराबी था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी की पहचान किरण उरांव के तौर पर हुयी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बासल पुलिस चौकी के प्रभारी अधिकारी कैलाश कुमार ने बताया कि जिले के लेम गांव में पत्नी के हमले के बाद 28 वर्षीय अशोक उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। कुमार ने कहा कि अशोक एक आदतन शराबी था जो अक्सर नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा करता था और उसके साथ मार पीट करता था। उसके व्यवहार से तंग आकर किरण कई बार अपना ससुराल छोड़कर पिथोरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुबिल्या गांव में अपने माता-पिता के पास चली जाती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.