बुलंदशहर, फरवरी 22 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के वलीपुरा नहर में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय एक युवक डूब गया। लापता युवक के परिजनों ने उसके दो दोस्तों पर शराब पिलाकर नहर में धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, लेकिन कई घंटे बाद भी लापता युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार, नगर के धमेडा का रहने वाला धर्मेंद्र (22 वर्ष) तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र शनिवार रात अपने दोस्तों के साथ पहासू में एक कार्यक्रम में गया था। रविवार सुबह वहां से लौटने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ वलीपुरा नहर किनारे पहुंचा। आरोप है कि वहां पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। धर्मेंद्र के भाई रविंद्र कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.