बागपत, दिसम्बर 28 -- कस्बे में शनिवार की देर शाम शराब पार्टी में विवाद हो जाने पर एक युवक को हमला कर घायल कर दिया गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। कस्बे में शनिवार की देर शाम चार दोस्तों ने शराब पार्टी की। नशा छा जाने पर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें तीन दोस्तों ने मिलकर साथी विशाल को लात-घुसों और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पता चलने पर परिजन उसे कोतवाली में ले गए। वहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि घटना की सूचना मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.