बागपत, जनवरी 16 -- बड़ौत। नगर में दिल्ली रोड पर तीन दिन पूर्व शराब पार्टी में हुई फायरिंग में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बावली निवास नितिन पुत्र सुभाष अपने साथी गौरव पुत्र रविन्द्र निवासी ककौर हाल निवासी दिलीप विहार बड़ौत के साथ बुधवार की देर शाम बड़ौत में दिल्ली रोड पर पशु पैठ के पास रजवाहे की पटरी के पास बैठक शराब पी रहे थे। वही कुछ दूरी पर अंकित निवासी बावली अपने साथियों के साथ मिलकर शराब पी रहा था। नितिन और गौरव के बीच पूर्व से रंजिश चली आ रही। इस बात को लेकर दोनों पक्षो के बीच कहासुनी होने लगी। अंकित पक्ष ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी,जिसमे दोनों गोली लगने से घायल हो गए। गौरव के पेट मे और नितिन की कमर में गोली लगी। उधर दूसरे पक्ष से अंकित भी गो...