लखनऊ, दिसम्बर 4 -- बीबीडी थाना क्षेत्र के एक गार्डेन में शराब पार्टी कर शोर मचाने पर पड़ोसी ने विरोध किया, तो चार युवकों ने पीड़िता के घर में घुसकर पति से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोपितों ने महिला व उसकी बेटी से अभद्रता भी की। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पड़ोस में कुछ लड़के किराए के मकान में रहते हैं। आरोप है कि आधी रात को लड़के शराब पार्टी कर शोर मचा रहे थे। परिवार परेशान था। जिसके चलते उसने रात करीब 3.30 बजे शांत रहने को कहा, लेकिन महिला की बात मानने के बजाय हुड़दंग कर रहे युवक महिला के घर घुस गए और उसके पति की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। विरोध करने पर महिला और उसकी बेटी से अभद्रता और गलत व्यवहार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.