आगरा, दिसम्बर 27 -- थाना सिकंदरा क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति पर शराब पीने लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मना करने पर उसके साथ मारपीट की और मानसिक उत्पीड़न किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 21 फरवरी 2025 को सिकंदरा क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति शराब के नशे में मारपीट करने लगा। कई बार समझौते के बाद भी उसका व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि नशे में धुत पति ने कई बार जान से मारने की धमकी दी, घर से निकाला और मोबाइल तोड़कर परिजनों से संपर्क भी नहीं करने दिया। पीड़िता ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को पति ने शराब पीने का दबाव बनाया, मना करने पर बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में अश्लील...