टिहरी, मई 10 -- रानीचौरी स्थित ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा की पहल पर चलाया जा रहा शराब नहीं, संस्कार अभियान धीरे-धीरे समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। चंबा ब्लॉक और उसके आसपास के गांवों में इस मुहिम का प्रभाव देखने को मिल रहा है। जहां युवतियों ने अपने विवाह समारोहों को शराब मुक्त कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। ग्राम डारगी निवासी संगीता देवी और विनोद सिंह नेगी की बेटी प्रिया ने स्पष्ट कर दिया कि अगर उसकी शादी में शराब परोसी गई, तो वह विवाह नहीं करेगी। प्रिया के इस संकल्प के आगे दोनों परिवारों ने सहमति जताई और विवाह को पूरी तरह कॉकटेल मुक्त रखा गया। राड्स संस्था की ओर से दुल्हन प्रिया को नशा मुक्ति के लिए प्रेरक कार्य के रूप में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बरातियों को पिठाई भेंट की गई। इसी तरह चंबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.