बलिया, दिसम्बर 3 -- बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के दोकटी कंपोजिट शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में फिर से आक्रोश गहरा गया है। यह दुकान पूर्व में दलनछपरा की चौहद्दी में चलती थी, जिसको ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन के बाद दोकटी मौजा में स्थानांतरित किया गया था। सूत्रों की मानें तो आबकारी विभाग और कुछ लोगों की मिलीभगत से उस दुकान को गलत चौहद्दी के तहत पुनः दलनछपरा में स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। इसे लेकर दोकटी तथा दलनछपरा के स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे विरोध-प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...