महाराजगंज, फरवरी 8 -- बृजमनगंज। शराब की दुकान के मुनीम के साथ मारपीट कर नकदी और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुनीम संदीप यादव के तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के विरुद्ध छीना झपटी करने व मारपीट करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार बुधवार की रात करीब दस बजे दुकान बंद कर कैश और स्टॉक मिलाकर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और शराब की मांग करने लगे। दुकान बंद होने की बात कहने पर उन्होंने गाली-गलौज की और धमकी देकर चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह अपने घर जा रहा था तो वही लोग गाड़ी से उसका पीछा करते हुए लेहड़ा चौराहे के पास पहुंचे और उसकी गाड़ी रोक दी। वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसके जैकेट को छीन लिया गया, जिसमें करीब 75 हजार र...