धनबाद, जून 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता आठ लेन सड़क के किनारे से शराब दुकानों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है। इस कड़ी में सोमवार को ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंडस के अध्यक्ष गौतम मंडल के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम राजेश कुमार से मुलाकात की और उनसे शराब दुकानों को हटाने की मांग की। एडीएम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि शराब दुकानों को जीटी रोड की तर्ज पर आठ लेन सड़क से 200 मीटर दूर आबादी से दूर स्थानांतरित किया जाए। यह भी कहा है कि गोल बिल्डिंग मोड़, मेमको मोड़, बिनोद बिहारी महतो चौक और तेतुलमारी चौक पर शराब दुकानों के चलते शाम होते ही शराबियों और असामाजिक तत्वों की भीड़ जुट जाती है। इससे जाम, सड़क दुर्घटना और झगड़े की स्थिति बन जाती है। महिलाओं, बच्चों और बुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.